फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Finance Minister demanding the removal of

केंद्रीय वित्तमंत्री को हटाने की मांग

Sat, 26 Dec 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sat, 26 Dec 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
Finance Minister demanding the removal of

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को

विज्ञापन
मुख्यालय में केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के खिलाफ प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित एक सूत्री ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा, जिसमें उन्हें केंद्रीय मंत्री मंडल से हटाने की मांग की है।


पटेल तिराहे के पास शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जुलूस निकालकर सदर एसडीएम कार्यालय पहुंचे।


आप के जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला ने कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने 14 वर्ष तक दिल्ली क्रिकेट एशोसिएशन के अध्यक्ष पद पर रहते हुए करोड़ों का घोटाला किया है।



 निर्माण व खरीद फरोख्त में कमीशनबाजी व भाई-भतीजावाद निभाया गया है। इसके खिलाफ आवाज उठाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फर्जी आरोप लगाए गए।



सुनील पांडेय ने कहा कि इस घोटाले की जांच होनी चाहिए। भाजपा के ही एक सांसद ने केंद्रीय वित्तमंत्री की भूमिका पर सवाल उठाए तो उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया।



प्रदर्शन के बाद एक सूत्री ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा, जिसमें केंद्रीय मंत्री को पद से हटाने की मांग की गई है। इस मौके पर सूरज पंाडेय, राजकुमार कश्यप, रामनाथ कुरील, मो. इब्राहिम, राजन करवरिया, श्यामबाबू त्रिपाठी व संतोष भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed