{"_id":"6183eba476a78c7bf71af7b4","slug":"fight-on-cooperatives-for-dap-fertilizer-chitrakoot-news-knp6622153134","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी खाद के लिए सहकारी समितियों पर मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी खाद के लिए सहकारी समितियों पर मारामारी
विज्ञापन
फोटो-1- बरगढ़ क्षेत्र के सहकारी समिति के बाहर खाद के लिए मौजूद किसान। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/बरगढ़/पहाड़ी। सहकारी समितियों में डीएपी खाद आते ही किसानों में खाद के लिए मारामारी मची हुई है। किसानों और सहकारी समितियों के सचिवों के बीच विवाद हो रहे हैं। इससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई समितियों में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। सचिवों को डर है कि कहीं किसान जबरन खाद न उठा ले जाएं।
रबी की बुवाई तेजी पर है। एक सप्ताह बाद जिले में डीएपी खाद आई है। किसान खाद लेने के लिए लाइनों में खड़े रहते है। इस समय समितियोें पर किसानों की भीड़ रहती है। समय से खाद मिल जाए, इसके लिए नोकझोंक भी होती रही है।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के जवान कई समितियों पर तैनात किए गए हैं। उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने बताया कि किसानों को जरूरत के हिसाब से चार से छह बोरी खाद दी जा रही है। छीबों गांव में कुछ किसान दस से बीस बोरी खाद मांगते हैं, ऐसे में विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है।
विज्ञापन
समितियों को उनके क्षेत्र के गांव बांट दिए गए हैं। इन्हीं गांव के किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाये। कुछ किसान अपनी समितियों से खाद न लेकर दूसरी समितियों से खाद लेने का दबाव बनाते हैं।