फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fertilizer not found, farmers returned disappointed

नहीं मिली खाद, निराश किसान घर लौटने को मजबूर

Sun, 30 Oct 2022 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer not found, farmers returned disappointed
चित्रकूट। शनिवार को भी सहकारी समितियों में ताले लटके होने से किसान अपने अपने घर लौट गए। किसानों का आरोप है कि सरकार किसानों की आए दोगुनी करने के दावे कर रही है जबकि खाद समय से किसानों को उपलब्ध नहीं करा पा रही है।
विज्ञापन

डीएपी खाद के लिए किसान सुबह से ही समितियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। समितियों में खाद उपलब्ध नहीं है। इससे कर्मचारियों ने समितियों के कार्यालय में ताला लगा दिया है। जिसको देखकर किसान घर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को भी जिले के राजापुर, मऊ, मानिकपुर, पहाड़ी, भरतकूप क्षेत्र की समितियों में ताला लगा रहा। खाद न मिलने से किसानों में नाराजगी देखी गई।
खोपा गांव के किसान राजेश कु मार, सुरेश प्रसाद, खोह गांव के अमर सिंह, लवलेश तिवारी आदि ने बताया कि समितियों के अलावा दुकानों में भी डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समितियों में जाने पर कहा जाता है खाद उपलब्ध होने पर ही दिया जाएगी।
कोआपरेटिव सोसाइटी के एआर नरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में 3961 एमटी खाद आ चुकी है। 34 एमटी खाद का वितरण कर दिया गया है। बहुत जल्द नई रैक आने वाली है। सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed