फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fertilizer being sold at more than the prescribed price

Chitrakoot News: निर्धारित दाम से अधिक में बेची जा रही खाद

Mon, 08 Sep 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 08 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer being sold at more than the prescribed price
चित्रकूट। सहकारी केंद्रों में समय से खाद न मिलने पर किसान प्राइवेट दुकानों में खाद खरीदने के लिए मजबूर हैं। जहां निर्धारित से अधिक दाम में यूरिया व किसानों को साथ में जिंक दे रहे हैं। किसानों ने इसे लेकर शिकायत भी की थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय सहित कस्बों में खाद बीज बेचने की दुकान खुली हैं। जहां पर किसान खाद लेने के लिए इन दिनों पहुंंच रहे हैं। सहकारी समिति में समय से खाद नहीं मिल रही है। इससे किसान प्राइवेट दुकानों में लाइन लगाने को मजबूर हैं। कुछ दिन पहले भारतीय किसान यूनियन ने प्रदर्शन किया था। जिसमें अधिकारियों से शिकायत की थी।
विज्ञापन

प्राइवेट की दुकानों में निर्धारित से अधिक दाम में खाद दी जा रही है। किसान यूनियन मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि यूरिया का सरकारी मूल्य 267 रुपये है। किसान शैलेंद्र सिंह ने बताया कि प्राइवेट दुकानदार मनमाने रेट पर किसानों को खाद दे रहे हैं। जिस दिन अधिक भीड़ हुई उस दिन चार सौ से 500 रुपये तक में एक बोरी खाद दी जाती है। साथ में जिंक भी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सहकारी केंद्रों जहां खाद बांटी जा रही थी, वहां किसानों की सुबह से ही भीड़ जमा हो गई। किसान रामलाल पाल, केशव जाटव ने बताया कि समय से खाद नहीं मिल रही है। इससे उनकी फसल खराब हो रही है। जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने बताया कि समय पर प्राइवेट दुकानों में कृषि विभाग की टीम निरीक्षण कर जानकारी लेती रहती है। यदि कोई दुकानदार अधिक दाम में खाद दे तो इसकी जानकारी दें। उन दुकानदारों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed