फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   February is as hot as May-June, with temperatures crossing 31 degrees Celsius before Holi.

Chitrakoot News: फरवरी में मई-जून जैसी तपिश, होली से पहले ही पारा 31 डिग्री पार

Thu, 26 Feb 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 26 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
February is as hot as May-June, with temperatures crossing 31 degrees Celsius before Holi.
25 सीकेटीपी-16-चिलचिलाती धूप से निजात पाने के लिए खेत में बनी टंकी में नहाते बच्चे। संवाद
चित्रकूट। होली से पहले ही जिले में मई-जून जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। तेज धूप व बढ़ते तापमान ने लोगों को परेशान कर दिया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा। इससे पहले फरवरी में 31 डिग्री तापमान वर्ष 2022 में 25 फरवरी को रिकॉर्ड हुआ था, जब अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

पांच साल बाद एक बार फिर फरवरी में पारा 31 डिग्री तक पहुंचने से मौसम में असामान्य बदलाव साफ दिखाई दे रहा है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकल रही है और दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आमतौर पर होली के बाद गर्मी का असर दिखता था लेकिन इस बार होली में अभी छह दिन से अधिक का समय बाकी है और गर्मी ने अभी से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी के अनुसार ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव से तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। सामान्य रूप से फरवरी में अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री और न्यूनतम 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है लेकिन इस बार औसत से अधिक तापमान होने के कारण गर्मी का असर तेज है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। किसान गेहूं की फसल में नमी बरकरार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

गेहूं की फसल पर असर, किसान चिंतित
जिले में करीब 60,542 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की खेती की जा रही है। तेज धूप के कारण खेतों में खड़ी फसल तेजी से नमी खो रही है। किसान रामबली सिंह, शिवकुमार और दीपक सिंह ने बताया कि गेहूं की फसल में पर्याप्त नमी जरूरी होती है। वे दो से तीन बार हल्की सिंचाई कर चुके हैं लेकिन तेज धूप के कारण मिट्टी की नमी जल्द ही खत्म हो जाती है। इससे पैदावार घटने की आशंका बढ़ गई है।

---------

अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या
मौसम में बदलाव के चलते जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब एक हजार मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हैं। डॉ. आरबी लाल ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण वायरल संक्रमण के मामले बढ़े हैं। उन्होंने सलाह दी कि दिन में गर्मी लगने पर भी ठंडा पानी पीने से बचें। रात में अभी ठंडक बनी हुई है, ऐसे में ठंडा पानी, पंखे और कूलर का उपयोग फिलहाल न करें, वरना सर्द-गर्म सेहत पर असर डाल सकता है।
--------

फरवरी में तापमान का रिकॉर्ड (अधिकतम/न्यूनतम)
वर्ष
अधिकतम (डिग्री) न्यूनतम (डिग्री)
2022
31
13.5
2023
30
13
2024
26
15
2025
26
12
2026
31
15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed