फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fascinated by cultural programs

Chitrakoot News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोह लिया मन

Tue, 13 Feb 2024 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Fascinated by cultural programs
चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे ग्रामोदय महोत्सव के अंतर्गत विवेकानंद सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां हुईं। राजस्थानी, उड़ीसा शैली के नृत्य के अलावा कत्थक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

बनारस विश्वविद्यालय के संगीत विषय के विद्वान प्राध्यापक प्रो. रमाशंकर समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे। बौद्धिक ,खेल, ललित कला, सांस्कृतिक आदि प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ स्थान अर्जित करने वाले प्रतिभागी विद्यार्थियों के नाम की घोषणा की गई। इस दौरान स्थानीय एकलव्य विद्यालय के बच्चों ने आदिवासी नृत्य के माध्यम से सराहनीय प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

बीए, बीएड, बीएससी की छात्राओं श्रुति बाजपेई, आकांक्षा त्रिपाठी, मीनाक्षी गर्ग ने गणेश प्रस्तुति की। प्रबंधन की वैभव, अंजली व अन्य ने समूह गान, एमए योगा के सुधांशु शुक्ला ने एकल कत्थक नृत्य, बीएससी, एमएससी कृषि की शिखा पांडे व अन्य ने अभिनय नृत्य नाटिका, अंकिता विश्वकर्मा आदि ने राजस्थानी घूमर नृत्य, बीएससी बीएड की दीपानिता सेनापति व अन्य ने उडिय़ा लोक नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामोदय महोत्सव के मुख्य संयोजक प्रो. नंद लाल मिश्रा ने ग्रामोदय महोत्सव की गतिविधियों पर आधारित विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इस मौके पर कुलपति प्रो. भरत मिश्रा, कुलसचिव नीरजा नामदेव, विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, निदेशक, अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी, शोधार्थी व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed