{"_id":"6478e1d7475c2c52bf007969","slug":"farmers-women-wrestlers-rally-in-support-of-chitrakutt-news-c-12-1-264229-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: किसानों ने महिला पहलवानों \nके समर्थन में निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: किसानों ने महिला पहलवानों के समर्थन में निकाला जुलूस
Thu, 01 Jun 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। भारतीय महिला पहलवानों के दिल्ली में किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला। तहसील परिसर में पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी राजबहादुर को दिया।
संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर से जुलूस निकाला, जो तहसील परिसर में पहुंचा। जहां पर उत्तर प्रदेश किसान सभा के राज्य कार्यकारणी सदस्य रुद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि देश के लिए पदक जीतने वाले पहलवानों के साथ न्याय नहीं किया जा रहा है। भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी को जेल भेजा जाए।
सभा के बाद दिए गए ज्ञापन में मांग की गई है कि सरकार महिला पहलवानों को दिल्ली में आंदोलन करने की अनुमति दें। भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर अजय सिंह, रामसहायं सिंह, जागेश्वर सिंह, लल्लू राम, शिवप्रसाद, वीर बहादुर सिंह, दुर्गा प्रसाद व राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।