{"_id":"67d717b239b95a278c0aec46","slug":"farmers-were-beaten-up-when-they-were-stopped-from-taking-the-vehicle-out-of-the-field-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-113883-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: वाहन खेत से निकालने पर रोका तो किसानों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: वाहन खेत से निकालने पर रोका तो किसानों को पीटा
Sun, 16 Mar 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
राजापुर। सरधुआ थाना क्षेत्र चिल्लीमल घाट से अवैध बालू का खनन कर ट्रैक्टर से खेतों के रास्ते से निकालने का किसानों ने विरोध किया है। रविवार को किसानों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय व थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बालू ढुलान कराने वालों ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया है। एसपी के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
चिल्लीमल गांव के दुबे के पुरवा निवासी मुन्ना पांडेय ने थाने में दी तहरीर आरोप लगाया कि है रात के समय कुछ लोग संगठित गिरोह बनाकर नदी से चोरी छिपे बालू का खनन करते है। रातभर ट्रैक्टर से खेतों के रास्ते से बालू की ढुलाई करते हैं। इससे फसल नष्ट होने पर इसका विरोध किया तो उन्होंने उसको उनके पुत्र हर्षित पांडेय को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित किसान मुन्ना ने बताया कि जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो एसपी को पत्र दिया। जिनके आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।