{"_id":"61b39ef0dc0d83055307a948","slug":"farmers-struggling-to-sell-paddy-chitrakoot-news-knp6688668155","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान बेचने के लिए मशक्कत कर रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान बेचने के लिए मशक्कत कर रहे किसान
विज्ञापन
फोटो- 5- मानिकपुर में धान की खरीद शुरु होने पर ट्रैक्टर से धान उतारते किसान व मजदूर। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/मानिकपुर। धान बेचने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में खुली समितियों में किसानों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। धान बेचने के लिए जल्द नंबर लगाने को लेकर किसानों व सचिव के बीच कुछ स्थानों पर कहासुनी हुई। मानिकपुर कस्बे के खरीद केंद्र पर पुलिस की मौजूदगी में टोकन के अनुसार किसानों का धान खरीदने का कार्य शुरू हुआ। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है।
जिले में 10 धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इसमें शहर के गल्लामंडी सहित मानिकपुर, राजापुर, मऊ सहित अन्य स्थानों पर केंद्र खुले हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में एक-एक दिन में कई कई ट्रैक्टर खडे़ रहते हैं। किसान दो से तीन दिन तक धान बेचने के लिए इंतजार भी करते हैं।
किसान राजेेंद्र प्रसाद, अरुण कुमार ने बताया कि धान समय से नहीं खरीदा जा रहा है। इन शिकायतों पर शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में खरीद टोकन सिस्टम से शुरू हुआ। जिला खाद विपणन अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि 5724 क्विंटल धान 104 किसानों से खरीदा जा चुका है। सभी किसानों को धान बेचने के लिए टोकन दिया जाता है। कुछ किसान समय से पहले आ जाते है, जिससे समस्या आती है।