फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmers should cooperate in the Ultra Mega Solar Project

Chitrakoot News: अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना में सहयोग करें किसान

Wed, 15 Oct 2025 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Farmers should cooperate in the Ultra Mega Solar Project
मऊ। गांवों में विकसित की जा रही 800 मेगावाट अल्ट्रा मेगा सोलर पावर पार्क परियोजना को लेकर बुधवार को उपजिलाधिकारी राम ऋषि रमन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में परियोजना हेतु शेष भूमि अनुबंध की प्रगति और विवादित अंशों के निस्तारण पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


तहसील सभागार में हुई बैठक में टुस्को लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना के लिए मऊ तहसील के गाहुर, कटैयाडांडी, मनका द्वर्तनी, खरगडाह, डोडियामाफी, छतैनी माफी, छरेहरा, कोटवामाफी, बचोखर, बरगद्र, गोइया कलां, गोइया खुर्द, सेमरा और अतरीमाजरा समेत कुल 15 गांवों की लगभग 3600 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। इसमें 2350 एकड़ निजी और 1250 एकड़ सरकारी भूमि है। अब तक 3292 एकड़ भूमि का अनुबंध पूरा हो चुका है जबकि शेष का कार्य जारी है। बैठक के दौरान ग्राम गाहुर के कुछ विवादित भूखंडों को लेकर किसानों से सीमांकन और कब्जा संबंधी मुद्दों पर वार्ता भी की गई। बैठक में टुस्को लिमिटेड के उपमहाप्रबंधक, सहायक प्रबंधक, अभियंता, तहसील प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed