{"_id":"5e3b08518ebc3ee60a4f964c","slug":"farmers-of-bhadaura-will-take-three-cows-from-gaushala-chitrakutt-news-knp542753910","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदौरा के किसान गोशाला से लेगें तीन तीन गाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदौरा के किसान गोशाला से लेगें तीन तीन गाय
विज्ञापन
फोटो - 12- किसान पंचायत के बाद गोशाला में मौजूद भाकियू के पदाधिकारीगण
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर। तहसील अंतर्गत ग्राम अमवां के मजरा भदौरा में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राम सिंह पटेल की अगुवाई में किसान पंचायत का आयोजन किया गया । पंचायत के बाद किसान नेता गोशाला पहुंचे और मवेशियों के रख रखाव के इंतजाम की जानकारी ली। भदौरा के गोशाला को खाली कराकर एक आदर्श गोशाला का रूप दिए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। यहां के किसानों को गोशाला से प्रति किसान तीन से चार गाय बांधने की तैयारी कर ली गई है।
गांव में किसान पंचायत के दौरान भाकियू के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। जिसमें तय हुआ कि बिजली विभाग के अलावा अन्ना मवेशियों की समस्या से निपटने के लिए किसानों की हर संभव मदद की जाएगी। गांव की गोशाला में किसानों ने शासन द्वारा गोआश्रय के लिए चलाई जा रही योजना पर सहयोग करने को कहा। किसानों ने कहा कि हम एक आदर्श गोशाला का रूप देंगे। भाकियू जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने कहा कि यहां के किसानों की पहल अच्छी है। इसके लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा इसके लिए भदौरा में एक बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों को अन्ना जानवरों के प्रति जागरूक कर रहा है।
जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि सुरसेन चौराहे पर 9 फरवरी को विशाल किसान पंचायत का आयोजन होगा। जहां पर तिरहार के किसानों को प्रेरित किया जाएगा। पंचायत में जिलाउपाध्यक्ष उदयनारायण सिंह, ब्लाक अध्यक्ष रामनगर विनय कुमार त्रिपाठी, तहसील अध्यक्ष शिवदयाल सिंह बघेल, ब्लाक अध्यक्ष पहाड़ी राज किशोर सिंह, जसवंत सिंह, अजित सिंह व जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह मौजूद रहे ।