{"_id":"59b6d3674f1c1b1a698b45c9","slug":"farmers-locked-in-feeder-troubled-by-electricity-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली व्यवस्था से परेशान किसानों ने फीडर में लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली व्यवस्था से परेशान किसानों ने फीडर में लगाया ताला
चित्रकूट
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
- दो घंटे तक प्रदर्शनकारियों को मनाते रहे अधिकारी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। पाठा क्षेत्र में लो वोल्टेज व अघोषित बिजली की कटौती से परेशान बुंदेलखंड किसान विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट भवन के पास बने फीडर कार्यालय गेट में ताला लगाकर धरने पर बैठ गए। मौके पर एसडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाया। तीन दिन के अंदर समस्या का समाधान कराने के आश्वासन पर ताला खोला गया।
सोमवार को समिति के अध्यक्ष अनिल प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीण कलक्ट्रेट परिसर पहुंचकर विद्युत समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मांग है कि विद्युत उपकेंद्र कैलहा का निर्माण प्रारम्भ करवाया जाए। कलक्ट्रेट फ ीडर की खस्ताहाल हालत को सुधरवाया जाए।
प्रदर्शन व तालाबंदी के दो घंटे तक एसडीएम व विद्युत विभाग के अधिकारी प्रदर्शनकारियों को मनाते रहे। आखिर में तीन दिन के अंदर समस्या का समाधान कराने के आश्वासन पर ताला खोला गया। इस मौके पर अजीत कुमार, अरुण कुमार, जगदीश प्रसाद, दयाराम पटेल, चंद्रपाल पटेल, विशाल मिश्रा, अवधेश सिंह, हरिलाल, रमेश व अशोक आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
--