फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmers jammed due to non-availability of fertilizers

खाद न मिलने पर किसानों ने लगाया जाम

Sun, 05 Dec 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers jammed due to non-availability of fertilizers
मऊ/खोही (चित्रकूट)। जिले की कुछ ही सहकारी समितियों में रविवार को खाद का वितरण करने पर किसानों में खासी नाराजगी देखी गई। किसानों ने जिला मुख्यालय स्थित कसहाई रोड सहित खोही मार्ग पर जाम लगाकर विरोध किया। जिन स्थानों पर खाद का वितरण किया गया। भीड़ को देखते हुए कई समितियों में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

डीएपी की रैक आने पर जिला प्रशासन ने कुछ ही सहकारी समितियों में खाद का वितरण किया। खाद न मिलने पर कसहाई रोड और खोही मार्ग पर किसानों ने जाम लगाकर विरोध जताया। किसानों ने कहा कि तीन दिन से लौट रहे हैं उन्हें खाद नहीं मिल रही है। खेत में फसल भी खराब हो रही है।
विज्ञापन

मऊ सहित अन्य सहकारी समितियोें में खाद का वितरण किया गया। खाद के लिए रात से ही किसानों की लाइन लगी रही। पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण किया गया। मऊ क्षेत्र के किसान किसान दुल्ली चंद्र भइया लाल निषाद, किसान टुन टुन ने बताया कि बगैर डीएपी खाद के गेहूं की फसल तैयार नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति के सचिव बालेंदु मिश्रा ने बताया कि एक सप्ताह बाद 500 बोरी की खाद आई है। जिसके लिए कृषि विभाग के कर्मचारी रुद्र दत्त यादव व प्रणव गुप्ता खाद के वितरण में लगाया गया है।

जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने बताया कि जिले को 1485 मैट्रिक टन खाद मिली है। रविवार को लगभग एक दर्जन सहकारी समितियों में खाद का वितरण किया गया है। अन्य में सोमवार को वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed