फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmers had to struggle for fertilizer amidst rain

Chitrakoot News: बारिश के बीच किसानों को खाद के लिए करनी पड़ी मशक्कत

Wed, 29 Oct 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 29 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Farmers had to struggle for fertilizer amidst rain
12 सीकेटीपी-15- परिचय- खाद के लिए केंद्र के पास खड़े ​किसान । संवाद - फोटो : संवाद
चित्रकूट। बारिश के बीच किसानों को डीएपी लेने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। मंगलवार को खाद लेने के लिए किसान तड़के समितियों में लाइनों में लग गए। कई किसान खाली हाथ लौट गए।
विज्ञापन

जिले के 28 केंद्रों में डीएपी का वितरण किया गया। जहां पर कई केंद्रों में किसानों की लंबी लाइन लगी रही। मानिकपुर के रामपुर कल्याण्गढ़, मारकुंडी, गाहुर, पहाड़ी, भदेदू, सरधुआ, ओरा आदि केंद्रों में खाद का वितरण किया गया। किसान अपने साथ खाने पीने की वस्तु व पानी की बोतल भी साथ में लाए थे। किसान रघुनंदन दिनकर ने सोहन लाल, सुमन ने बताया कि खाद लेने के लिए पहले टोकन दे दिया जाता है। इसके बाद खाद का वितरण किया जाता है।
विज्ञापन

रामपुर कल्याणगढ़ समिति में 500 किसान पहुंचे थे लेकिन केवल 255 बोरी खाद का वितरण हुआ। इसी तरह से ओरा गांव में लगभग 400 किसान पहुंचे थे। 220 बोरी खाद बांटी गई। जिले 29 केंद्रों में 7340 बोरी खाद का वितरण किया गया। जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ल ने बताया कि धान की कटाई शुरु हो गई है। अब किसान गेहूं की बोआई की तैयारी में जुटे हैं। टोकन देने के बाद ही खाद किसानों को उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed