{"_id":"600b0a208ebc3e332851bcb7","slug":"farmers-come-out-of-siege-police-stopped-chitrakutt-news-knp60755392","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेराव को निकले किसान, पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घेराव को निकले किसान, पुलिस ने रोका
विज्ञापन
राजापुर में रोके गए किसान नेता।
- फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर (चित्रकूट)। भाकियू राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 23 जनवरी को लखनऊ राजभवन का घेराव करने के लिए शुक्रवार को जनपद से कई किसान रवाना हो रहे थे। इसकी भनक लगते ही जिला प्रशासन ने पुलिस की मदद से किसानों को राजापुर बॉर्डर पर रोक लिया। इस पर भाकियू पदाधिकारियों ने धरने पर बैठकर विरोध जताया।
जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान लखनऊ के लिए रवाना हो रहे थे, तभी जिला प्रशासन ने पुलिस की मदद से किसानों को राजापुर बार्डर पर रोक लिया। जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय, तहसील अध्यक्ष राजापुर शिवदयाल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह को एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा, सीओ रामप्रकाश, एसएचओ अनिल सिंह ने घर में ही रोक लिया।
इस पर पदाधिकारी धरने पर बैठ कर गए। जिला प्रशासन से बचकर निकल रहे सदर कर्वी तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, मऊ तहसील अध्यक्ष नीलकंठ द्विवेदी व मानिकपुर तहसील अध्यक्ष तीरथ सिंह जैसे ही राजापुर के यमुना पुल के पास पहुंचे तो उन्हें रोक लिया गया।