फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmers are struggling due to not getting DAP, have to make rounds of centers

Chitrakoot News: डीएपी न मिलने से किसान जूझ रहे, केंद्रों के लगाने पड़ रहे चक्कर

Sat, 11 Oct 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 11 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Farmers are struggling due to not getting DAP, have to make rounds of centers
11 सीकेटीपी- 8- परिचय- खोही खाद बिक्री केंद्र मेें मौजूद किसानों की भीड़। संवाद
चित्रकूट। जिले में डीएपी की किल्लत से किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। रबी फसल की बोआई शुरू हो चुकी है, लेकिन खाद की आपूर्ति सुचारू न होने से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिन सहकारी केंद्रों पर शनिवार को वितरण हुआ, वहां सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। कई किसान घंटों लाइन में खड़े रहे, पर सीमित मात्रा में खाद मिलने से निराश होकर लौटना पड़ा। किसानों का कहना है कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो रबी की फसल पर संकट गहराएगा।
विज्ञापन


शनिवार को जिले के घुरेटनपुर, रुखमा खुर्द मऊ, पूरब पताई, बरगढ़, हन्ना बिनैका, भद्दू, ऊंचाडीह, कर्वी गल्लामंडी और पीसीएफ खोह केंद्रों पर डीएपी, यूरिया और एनपीके खाद का वितरण हुआ। किसानों को मात्र दो-दो बोरी डीएपी दी गई, जबकि अधिकांश किसान पांच से सात बोरी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


घुरेटनपुर निवासी राजेश सिंह ने बताया कि केंद्र पर रोजाना बड़ी संख्या में किसान खाद के लिए पहुंचते हैं, लेकिन वितरण सीमित रहता है। रुखमा खुर्द के रामसेवक प्रजापति ने कहा कि तीन दिन से लाइन में लग रहा हूं, पर अब तक खाद नहीं मिली। वहीं बरगढ़ के प्रमोद लोधी ने कहा कि हर साल यही समस्या होती है। खाद की कमी से किसान सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। मऊ की किसान महिला सुमित्रा देवी ने बताया कि घंटों धूप में खड़े रहने के बाद दो बोरी खाद मिली, जबकि खेत में पांच बोरी की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--इनसे--
नैनो खाद लेने के लिए विवश किया जा रहा
निजी दुकानों पर डीएपी खाद लेने वालों को नैनो खाद खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। सपहा गांव के रवि कुमार ने बताया कि शहर के शंकर बाजार में एक दुकानदार ने डीएपी के साथ नैनो खाद लेने की शर्त रखी। खोह गांव के राजकुमार ने कहा कि शहर के सीआईसी रोड पर डीएपी मांगने पर दुकानदार ने बताया कि केवल एनपीके खाद उपलब्ध है।


--इनसेट--
39 समितियों में मात्र 20 कर्मचारी
सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार ने बताया कि जिले की 39 सहकारी समितियों में केवल 20 कर्मचारी हैं। तीन-तीन केंद्रों का एक सचिव प्रभारी है, जिसके चलते रोस्टर के अनुसार वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 10 केंद्रों पर खाद का वितरण हुआ है और रबी फसल के लिए 1089 एमटी डीएपी खाद में से 1077 एमटी केंद्रों को भेजी जा चुकी है। बहुत जल्द डीएपी की नई रैक आने वाली है।

11 सीकेटीपी- 8- परिचय- खोही खाद बिक्री केंद्र मेें मौजूद किसानों की भीड़। संवाद

11 सीकेटीपी- 8- परिचय- खोही खाद बिक्री केंद्र मेें मौजूद किसानों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed