फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmers are getting fertilizer with great difficulty

Chitrakoot News: बड़ी मुश्किल से किसानों को मिल रही खाद

Fri, 07 Nov 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 07 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers are getting fertilizer with great difficulty
12 सीकेटीपी-14- परिचय- खाद न मिलने से मानिकपुर क्षेत्र के केंद्र में परेशान किसान। संवाद
चित्रकूट। रबी फसल की बोआई के लिए किसान खाद पाने के लिए केंद्रों की भागदौड़ कर रहे हैं, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल रही है। अगर उन्हें खाद मिलती है, तो उन्हें सुबह से शाम तक लंबी कतारों में खड़े होना पड़ता है, तब कहीं जाकर उन्हें खाद मिल पाती है। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले के 20 केंद्रों में डीएपी खाद बांटी गई। मानिकपुर क्षेत्र के किहुनियां, रामपुर कल्याणगढ़, पहाड़ी क्षेत्र के औदहा, हरदौली,भद्दू, मऊ क्षेत्र के रामनगर, राजापुर क्षेत्र के छीबो, बियावल, मऊ क्षेत्र के पूरब पताई, सदर ब्लाक के तहत कर्वी तहसील, सीतापुर ग्रामीण, रसिन, गोड़ा, मानपुर, रगौली आदि खाद समिति में खाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

किहुनिया के किसान रामफल, सुरेश ने बताया कि सुबह 8 बजे खाद लेने के लिए लाइन लगाए थे। दोपहर 11 बजे मिली। रामपुर कल्याणगढ़ के राजेश सिंह ने बताया पॉश मशीन में अंगूठा लगाने के बाद ही खाद दी जाती है। नेटवर्क नहीं होने के कारण इंतजार करन पड़ता है। रामपुर कल्याणगढ़ के सचिव रमेश यादव ने बताया कि जरूरत के हिसाब से किसानों को खाद दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि खाद केंद्र में खत्म हो जाती है तो सहकारिता विभाग से उपलब्ध करा दी जाती है। कर्वी समिति के सचिव मनी लाल यादव ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के कारण समस्या होती है। सहकारिता विभाग के सहायक उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सहकारी समितियों के अलावा प्राइवेट दुकानों में भी खाद उपलब्ध है। खाद का वितरण अभी दिसंबर माह तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed