फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmer murdered with sharp weapon

Chitrakoot News: धारदार हथियार से किसान की हत्या

Wed, 31 Jan 2024 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 31 Jan 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Farmer murdered with sharp weapon
मानिकपुर(चित्रकूट)। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में शौचक्रिया को निकले किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

दिनदहाड़े हत्या की ये वारदात बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के शीतलपुर तरौंहा गांव में मंगलवार की सुबह हुई। मृतक के पुत्र फार्मेसिस्ट राम किशोर ने बताया कि पिता लालजी वर्मा (62) गांव में पत्नी के साथ रहते थे। सुबह शौचक्रिया के लिए निकले थे। जहां अज्ञात लोगों ने सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। सिर के अलावा हाथ व पैर में भी चोट के निशान हैं। चाचा मिठाई लाल को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दिया। घटना स्थल पर पहुंचे एसपी अरुण कुमार सिंह ने जांच पड़ताल कर संबंधित पुलिस अधिकारियों को शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के दो पुत्र, दो पुत्रियां हैं। पत्नी चंदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पुत्र ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुट गई है। उधर, गांव के लोगों का कहना है कि किसान लालजी वर्मा बेहद मिलनसार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed