{"_id":"677c1855cf87db39710f072d","slug":"farmer-died-due-to-collision-with-truck-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-112243-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन
श्याम लाल पाल
- फोटो : संवाद
भौंरी (चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर रैपुरा थाना क्षेत्र के भौरी गांव में सोमवार की सुबह सड़क पार कर रहे वृद्ध किसान को ट्रक ने टक्कर मार दी। किसान की मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। जानकारी होते ही स्थानीय लोग परिजन के साथ पहुंचे और पुलिस सूचना दी।
भौंरी निवासी रामदयाल ने बताया कि उसके चाचा श्याम लाल पाल (75) सोमवार को तड़के चार बजे खेत जाने के लिए निकले। वह गांव स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।
हाईवे पार करते समय कर्वी से प्रयागराज की ओर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह दो भाइयों में बड़े थे। उनके तीन पुत्र देवा, बद्री और देवनाथ हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।