फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farm farmer kept beaten by robbers

खेत की रखवाली कर रहे किसान को डकैतों ने पीटा

Fri, 11 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Fri, 11 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Farm farmer kept beaten by robbers
डोड़ा गांव में चारपाई में लेटा पिटा किसान राजा यादव - फोटो : अमर उजाला
खेत की रखवाली कर रहे किसान को अज्ञात डाकू गैंग ने लाठियों व असलहों की बट से पीटकर अधमरा मर दिया। थोड़ी दूर में सो रहे किसान के पिता ने खेत के बीच में छिपकर जान बचाई।
विज्ञापन


गुरुवार की रात को मारकुंडी थाना क्षेत्र के डोड़ा गांव में किसान राजाबाबू यादव (25) और उसके पिता लोले यादव धान की फसल की रखवाली के लिए खेत के पास सो रहे थे। पिता ने बताया कि देर रात आधा दर्जन अज्ञात डाकू आ धमके और चारपाई में सो रहे राजाबाबू को जगाकर नाम पूंछा। इसके बाद लाठियों से पीटकर उसका हाथ तोड़ दिया। बंदूक की बटों से चेहरे व पूरे शरीर पर प्रहार किए। चीखपुकार सुनकर वह जान बचाने के लिए खेतों में छुप गया। डकैतों को उसने देखा पर अंधेरा होने के कारण किसी को पहचान नहीं सका। बाद में डाकू गालियां देते हुए भाग निकले। घायल पुत्र को किसी तरह वह गांव लाया और पुलिस सूचना दी।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह उसे मानिकपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। शाम को उसकी हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र तो डाकू बबुली कोल गैंग का है लेकिन उनकी उससे कोई दुश्मनी नहीं है। कुछ पारिवारिक पुरानी रंजिश होने के कारण संभावना है कि दुश्मनों ने डकैतों से मिलकर दहशत फैलाने को पिटाई कराई हो। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने जंगल में कांबिंग की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। पिटे किसान व उसके पिता ने जो हालात बयां किए हैं उससे लगता है कि मारपीट करने वाला कोई नवोदित डाकू गैंग भी हो सकता है। फिलहाल अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed