{"_id":"65a3972ade3fa7b26a0b722d","slug":"family-members-are-adamant-on-demanding-arrest-after-keeping-the-dead-body-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-4314-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: शव रखकर गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: शव रखकर गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन
Sun, 14 Jan 2024 01:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:41 PM IST
विज्ञापन
सरैंया/मानिकपुर(चित्रकूट)। संदिग्ध परिस्थितियों में गढ़चपा निवासी अवधेश द्विवेदी की मौत मामले में परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।
शव को गांव के रास्ते पर रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी व पीडि़त परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की। एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे और लगभग दो घंटे तक परिजनों को समझाया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
गुुरुवार को मानिकपुर थाना क्षेत्र के गढचपा गांव निवासी अवधेश द्विवेदी की दोस्तों के साथ पार्टी करने के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में भाजपा नेता अरूण सिंह, जिला पंचायत सदस्य के पति अर्जुन सिंह, धरमवीर व मनीष के खिलाफ नामजद समेत पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार की देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए। शनिवार की सुबह परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। शव को गांव के रास्ते पर रखकर आरोपियों को जेल भेजने व पीडि़त परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
जानकारी मिलने पर एसडीएम रामजन्म यादव के साथ सीओ व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाया। सभी मांगे नियमानुसार पूरी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद माने परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने से बिसरा सुरक्षित किया गया है। इसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। (संवाद)