फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Explained in detail about the functioning of the police

Chitrakoot News: पुलिस की कार्यप्रणाली के सम्बंध में विस्तृत रूप से बताया

Mon, 23 Jan 2023 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Explained in detail about the functioning of the police
फोटो नंबर-12- पुलिस विज्ञान के छात्रों को जानकारी देते डीआईजी - एसपी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी डॉ. विपिन कुमार मिश्र व चित्रकूट की एसपी वृंदा शुक्ला ने पुलिस विज्ञान में डिप्लोमा कर रहे 20 छात्रों के साथ वार्ता की। इसमें छात्रों को पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में बताया गया।
विज्ञापन

गृह मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी लखनऊ शाखा के पुलिस विज्ञान में डिप्लोमा करने वाले छात्रों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में डीआईजी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से पुलिस विभाग में सीसीटीएनएस में किए जा रहे कार्य एवं पुलिस से संबंधित कार्यप्रणाली की प्रस्तुति दी। इसके बाद डीआईजी व एसपी ने छात्रों के प्रश्नों के जवाब दिए।
विज्ञापन

सीओ नगर हर्ष पांडेय ने छात्रों को थाना कोतवाली कर्वी का दौरा कराया। इसमें प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी अवधेश मिश्रा ने थाना कार्यालय में भ्रमण करवा कर सभी प्रकार की कार्य प्रणाली के संबंध में विस्तृत रूप से बताया। छात्रों का पुलिस लाइन विजिट करवाया जहां पर पुलिस के रहने खाने-पीने की दिनचर्या एवं पुलिस को उपलब्ध समस्त संसाधनों एवं उनके रख-रखाव के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पांडेय, क्षेत्राधिकारी लाइंस राज कमल, प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed