फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Excise and police team attacked, report filed

आबकारी व पुलिस टीम पर हमला, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 16 Aug 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Excise and police team attacked, report filed
चित्रकूट। शहर के शंकर बाजार में रविवार को बंदी के बावजूद कुछ स्थानों पर शराब बेचे जाने की सूचना पर आबकारी टीम ने छापामारी की। एक घर में आबकारी टीम पहुंची तो आरोप है कि परिजनों ने हमला कर विभाग के चालक व अन्य कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। जिससे हड़कंप मच गया। किसी तरह वहां से बचकर बाहर आयी आबकारी टीम ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी मय फोर्स पहुंचे और पूरे क्षेत्र में घेराबंदी की गई। मारपीट करने वाले घर में पुलिस टीम भी पहुंची तो आरोप है कि पुलिस कर्मियों के साथ भी अभद्रता की गई। इसी बीच कुछ लोग शराब लेकर भाग गये। कोतवाली टीम मौके से दो को पकड़कर लाई और पूछताछ कर रही है। आबकारी इंस्पेक्टर राजेश यादव की तहरीर पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed