फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Enrollment room of ward members closed for two and a half hours

ढाई घंटे बंद रहा वार्ड सदस्यों का नामांकन कक्ष

Sat, 04 Nov 2017 09:54 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sat, 04 Nov 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
Enrollment room of ward members closed for two and a half hours
निर्वाचन कार्यालय का ताला बंद होने से आवेदन जमा करने को खडे परेशान दावेदार - फोटो : amarujala

विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट )। निकाय चुनाव में राजापुर नगर पंचायत से वार्डों से नामंाकन कराने गए दावेदारों को कक्ष में ताला लटका मिला। यह देखकर सभी हैरान हो गए। निर्धारित समय सुबह दस बजे से ताला बंद होने की शिकायत एसडीएम से की गई। इसके ढाई घंटेे बाद दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे कार्यालय का गेट खुला। निर्वाचन अधिकारी का दावा है कि नेटवर्क सही न होने के कारण देर शाम तक नामांकन नहीं हो सका। सभी दावेदार अपना नामांकन कराने के लिए शाम हो जाने के बाद भी निर्वाचन कक्ष में डटे रहे।

 शनिवार को सभासद के लिए नामांकन कराने के लिए 17 दावेदार पहुंचे लेकिन जब वह लोग नामांकन करने के लिए पहुंचे तो कहा गया कि नामांकन ऑनलाइन होते हैं। नेटवर्क आने के बाद ही नामांकन हो पाएगा। सदस्य पद के लिए नामांकन कराने के लिए पहुंचे। दावेदार संतोष वैद्य, विनय सोनी, राजेश बाजपेई, अभिषेक, रामगोपाल, विकास मोदनवाल, उदय आदि ने बताया कि उनसे कहा गया कि जब नेटवर्क आ जाएगा तब नामांकन होगा।
विज्ञापन


  बनाए गए निर्वाचन अधिकारी जल निगम के एसके सिंह ने बताया कि नामांकन ऑनलाइन होता है। नेटवर्क सही न होने कारण नामांकन नहीं हो पा रहा था। ताला बंद नहीं था बल्कि कुछ पिछला काम हो रहा था।  कुल 17 लोगों ने नामांकन के लिए आवेदन किया है। शाम तक चार लोगों हो गया है। बाकी का करने प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed