{"_id":"57dd90934f1c1bf422d485d3","slug":"encephalitis-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्तिष्क ज्वर से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्तिष्क ज्वर से मौत
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sun, 18 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित को बच्चियों को शनिवार सुबह जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख दोनों को इलाहाबाद रेफर कर दिया। जिसमें से एक की रास्ते में मौत हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज में डेंगू के लक्षण मिले हैं। उसे भी इलाहाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन
शनिवार को सदर ब्लाक के भैसौंधा निवासी चुन्नी लाल पुत्र लोटन को परिजन तेज बुखार होने पर जिला अस्पताल लाए। प्राथमिक जांच के बाद डा. आरएस द्विवेदी ने उसे डेंगू की संभावना पर इलाहाबाद रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में मस्तिष्क ज्वर के भी दो मरीज भर्ती हुए।
विज्ञापन
जिसमें पहाड़ी ब्लाक के अशोह निवासी छह वर्षीय तसलीमा व छीतूपुर की आठ वर्षीय शीलू को डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। अशोह प्रधान विजय सिंह ने बताया कि तसलीमा की इलाहाबाद पहुंचते ही मौत हो गई। इसके अलावा जिला अस्पताल में सोनेपुर के राजू पटेल, लौढिहा की आशा देवी, देवकली की चंद्रकली, कोलगदिहया की सरोज देवी, तरौंहा की शिव कुमारी व भीटाखेरा की शांति को बुखार होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन