फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Emphasis on the coordination of power and organization

सत्ता और संगठन के समन्वय बनाने पर जोर

Fri, 31 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला/चित्रकूट
अमर उजाला/चित्रकूट Updated Fri, 31 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on the coordination of power and organization
कानपुर क्षेत्र की बैठक का दीपप्रज्जवलित कर शुभारंभ करते क्षेत्रीय संगठन के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विधान सभा चुनाव में भारी बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा इस लहर को बनाए रखने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहती। इस लहर के जरिए ही वह आगामी नगर निकाय चुनाव की वैतरणी भी पार करने की ख्वाहिश रखती है। इसके लिए पार्टी सत्ता एवं संगठन के बीच समन्वय मजबूत करने पर जोर दे रही है। इसके लिए मंडल स्तर पर एजेंडा तैयार होगा। शुक्रवार को धर्म नगरी में शुरू हुई कानपुर- बुंदेलखंड मंडल के पदाधिकारियों की बैठक में खास तौर से इसी मुद्दे पर मंथन हुआ।
विज्ञापन


धर्मनगरी के उद्यमिता विद्यापीठ स्थित डा. राममनोहर लोहिया सभागार में शुक्रवार से शुरू हुआ दो दिवसीय बैठक पूरी तरह से संगठन की सक्रियता एवं विस्तारीकरण के ईद- गिर्द घुमती रही। वरिष्ठ नेताओं ने विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत दिलाने के लिए पदाधिकारियों का आभार जताया। साथ ही यह उम्मीद भी जताई कि इसी जोश के साथ नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा का झंडा लहराएंगे। इसके लिए संगठन के विस्तारिकरण और सक्रियता पर जोर दिया गया। इसके लिए सत्ता से समन्वय को जरूरी बताया गया।
विज्ञापन


नेताओं ने कहा कि सत्ता से समन्वय नहीं होने की वजह से दोहरा नुकसान होता है। एक तो हम आम जनता के बीच अपनी उपलब्धियां नहीं पहुंचा पाते हैं तो दूसरी तरफ हमारा कार्यकर्ता भी निराश होता है। इस निराशा को दूर करने के लिए सत्ता और संगठन का समन्वय जरूरी है। क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने तय किया कि जीतेे विधायकों को पार्टी की नीतियों व संगठन से तालमेल बनाने के लिए क्षेत्र में सक्रिय रहना होगा। केंद्र व प्रदेश सरकार के कामों को जनता तक बेहतर ढ़ंग से पहुंचाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में स्पष्ट रूप से संदेश दिया गया कि क्षेत्र के सभी जीते विधायकों को पार्टी की गाइडलाइन के अनुसार चलकर ही जनता के बीच में जाने को प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री ओमप्रकाश और बुंदेलखंड प्रभारी विजयबहादुर पाठक ने पंडित दीनदयाल उपध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर के सामने दीप प्रज्जवलित कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed