फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Emphasis on organic farming and cow rearing in international conference

सतत लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए चुनौतियों का सामना आवश्यक

Fri, 15 Apr 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on organic farming and cow rearing in international conference
फोटो- 5- सयुंक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में बेवसाइड की ला - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। दीनदयाल शोध संस्थान (डीआरआई) की ओर से शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास पर आधारित प्रथम तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि शामिल केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आयुर्वेद शिक्षा, उद्यमिता, गो पालन, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

भारतरत्न नाना जी का ग्राम विकास का मॉडल विश्व के लिए उपयोगी है। चित्रकूट क्षेत्र के 500 गांवों में हुए प्रयोग को विश्व के विभिन्न देशों में प्रभावी बताया गया है। विवेकानंद सभागार में उन्होंने गोपालन, खेती आदि की जानकारी देने वाली वेबसाइट को भी लांच किया। मध्य प्रदेश राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष प्रो. सचिन चतुर्वेदी ने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के माध्यम से भारत के विकास का नया खाका तैयार होगा। वर्ष 2014 के पश्चात संयुक्त राष्ट्र ने यह प्रस्ताव रखा था, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में हस्ताक्षर किए थे।
विज्ञापन

अंतराष्ट्रीय सम्मेलन के संयोजक वसंत पंडित ने बताया कि इसमें चित्रकूट में पानी की कमी, आदिवासी बहुल और दूरदराज के इलाकों में संघर्ष मुक्त और आत्मनिर्भर गांवों के लिए अपने दृष्टिकोण का प्रदर्शन किया जाएगा। संस्थान के प्रधान सचिव अतुल जैन ने कहा कि सस्टेनेबल गोल के 17 बिंदुओं पर कार्य करना है। सतना के सांसद गणेश सिंह ने कहा कि यह आयोजन सतत विकास को लेकर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में पहले दिन चित्रकूट-बांदा के सांसद आरके सिंह पटेल, सतना सांसद गणेश सिंह, राष्ट्रीय बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग के चेयरमैन प्रियंक कानूनगो की मौजूदगी में एसडीजी गोल्स और सेमिनार संबंधित संपूर्ण जानकारी के लिए एसडीजी इंटरवेंशन डॉट ओआरजी नाम की वेबसाइट को लांच किया गया। दक्षिण एशिया में एसडीजी का काम देख रहीं डॉ. नित्या केमकर लंदन से ऑनलाइन जुड़ीं। इसके अलावा डॉ. काकोली घोष रोम, एरिक सोलहेम पेरिस व शोम्बी शार्प रेजिडेंट को-ऑर्डिनेटर का भाषण ऑनलाइन हुआ।

संयुक्त राष्ट्र के तय कार्यक्रमों का सरकार कर रही प्रतिनिधित्व
चित्रकूट। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पत्रकारों से कहा कि संयुक्त राष्ट्र की ओर से तय किए गए विकास कार्यक्रमों का केंद्र सरकार प्रतिनिधित्व कर रही है। मनरेगा, महिला सशक्तीकरण के लिए आजीविका की दृष्टि से 70 लाख, स्वयं सहायता समूह से आठ करोड़ महिलाएं जुड़ी हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed