फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Emphasis on adopting small family happy family

छोटा परिवार सुखी परिवार अपनाने पर जोर

Sun, 11 Jul 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on adopting small family happy family
चित्रकूट। जिला अस्पताल समेत जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। सभी को छोटा परिवार सुखी परिवार का महत्व बताया।
विज्ञापन

विश्व जनसंख्या दिवस एवं अंतराल दिवस के मौके पर जिला अस्पताल में अपर सीएमओ डा. आरके चौरिहा ने जनसंख्या नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में डॉ विपिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्त्रस्म हुआ। इस दौरान जनसंख्या स्थिरता, अंतराल, परिवार नियोजन के बारे में चर्चा हुई। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के साथ ही गर्भनिरोधक साधनों के उपायों को बताया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी श्याम किशोर सिंह ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण अत्यंत जरूरी है। दो बच्चों से अधिक बच्चे पैदा होने से सही ढंग से बच्चों का पालन पोषण नहीं हो पाता। कम परिवार सुखी परिवार नियोजन के उपाय एवं साधन सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप केंद्र में निशुल्क उपलब्ध है। जिला अस्पताल में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे और जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल की मौजूदगी में जागरुकता गोष्ठी हुई।

इस मौके पर डॉ. प्रबल प्रताप सिंह, डॉ. राजेश मौर्य, बीपीएम राधेकृष्ण, यात्रा भरद्वाज, संगिनी उर्मिला गुप्ता, आशा विद्यावती साहू, पहाड़ी बुजुर्ग सीएचओ कल्पना, साधना, अंजना, अनुराधा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed