फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Emphasis laid on identification and support of needy children

Chitrakoot News: जरूरतमंद बच्चों की पहचान व सहयोग की बात पर दिया जोर

Fri, 17 Oct 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 17 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Emphasis laid on identification and support of needy children
मऊ। ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक बृहस्पतिवार को आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ ओमप्रकाश यादव ने किया।
विज्ञापन


बैठक में खंड विकास अधिकारी ने कहा कि बच्चों को जीवन, विकास, संरक्षण और सहभागिता के अधिकार दिलाना सभी जिम्मेदार अधिकारियों की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों को सक्रिय करते हुए नियमित बैठकें आयोजित करने और ग्राम स्तर पर बच्चों से जुड़ी समस्याओं की पहचान करने को कहा।

बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ सिंह ने पूर्व बैठकों की समीक्षा प्रस्तुत की और जरूरतमंद बच्चों की पहचान व सहयोग के लिए विभागीय समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया। सीडीपीओ धर्मेंद्र सिंह ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि यदि कहीं बालश्रम या बाल विवाह की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या टोलफ्री नंबरों पर सूचना दें।
विज्ञापन


विज्ञान फाउंडेशन की समन्वयक रीना सिंह ने बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण में आने वाली चुनौतियों तथा समुदाय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों पर जानकारी दी। उपनिरीक्षक अनूप शुक्ला ने विधि का उल्लंघन करने वाले बच्चों के प्रति सुधारात्मक कार्यवाही की जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बीईओ कृष्ण दत्त पांडेय, एडीओ पंचायत अजय पाल सिंह, रोहनी देवी सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और कल्याण को लेकर समन्वित रूप से कार्य करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed