फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Electricity workers on strike to protest privatization

चित्रकूटः निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर रहे विद्युतकर्मी

Mon, 05 Oct 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers on strike to protest privatization
निजीकरण के खिलाफ धुस मैदान पावर हाउस में धरने पर बैठे विद्युत विभाग के कर्मचारी - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/राजापुर। विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर विद्युत कर्मी सोमवार को हड़ताल पर रहे। मुख्यालय के धुस मैदान स्थित बिजली कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए पावरहाउस में लेखपाल व भूतपूर्व सैनिकों समेत सिपाहियों की भी ड्यूटी लगाई।
निजीकरण के विरोध में सोमवार से शुरू हुई विद्युत कर्मियों की हड़ताल पर अभियंताओं और कर्मचारियों ने धुस मैदान पावरहाउस में धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान अधीक्षण अभियंता पीके मित्तल ने कहा कि कार्य बहिष्कार अनिश्चित काल तक जारी रहेगा। इं. आशीष सिंह ने कहा कि सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला तो पूर्ण रूप से हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

इं. अनुपम कुमार ने कहा कि विद्युत विभाग का निजीकरण होने से बिजली महंगे दामों में मिलेगी। संघ के पदाधिकारी शिव प्रकाश व रामप्रताप ने कहा कि अगर सरकार दमनकारी नीति अपनाती है, तो जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अधिशासी अभियंता हाकिम सिंह, इं. महेंद्र कुरील, हमेंद्र यादव, शिवम गुप्ता, इं. आशीष सिंह, रामचरन, शैलेंद्र, विजय सिंह, रंजीत, विनय, एसपी राही, राजेश गुप्ता, विनोद कुमार, उमतलाल, वकीलराम, संतोष कुमार, दिलीप, हनीफ सौदागर, आशीष कुमार पांडेय व सोनम त्रिपाठी मौजूद रहीं।
ग्रामीण क्षेत्रोें के पावर हाउसों में विद्युत सप्लाई बनाए रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। राजापुर तहसील के अंतर्गत सात फीडरों में भूतपूर्व सैनिकों की व सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकतर फीडरों में सप्लाई जारी रही।

महुंवा गांव के उत्तमपुर में फाल्ट के चलते तीन ट्यूबवेलों में सप्लाई नहीं हो पाई। राजापुर पावर हाउस में तैनात एसएसओ रामप्यारे पांडेय ने बताया कि प्रसिद्धपुर व चनहट गांव जाने वाली सप्लाई की तार दोपहर मेें टूट जाने से विद्युत सप्लाई बंद हो गई थी। एसडीएम राहुल विश्वकर्मा ने पावर हाउस का निरीक्षण कर आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed