फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Electricity system collapsed in the first rain

Chitrakoot News: पहली ही बारिश में धड़ाम बिजली व्यवस्था

Fri, 21 Jun 2024 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Electricity system collapsed in the first rain
चित्रकूट। तेज आंधी के साथ जोरदार गुरुवार की रात को बारिश ने बिजली व्यवस्था की तैयारियों की पोल खोल दी है। शहर व ग्रामीण के कई स्थानों पर बिजली के खंभे सहित पेड़ गिरने से बिजली की आपूर्ति धड़ाम हो गई। शहर में कई मोहल्ले में रात भर बिजली बंद रही। वहीं कुछ मोहल्ले में 12 से 14 घंटे तक बिजली की आपूर्ति नहीं हुई। यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों का भी रहा जहां 17 घंटे बिजली गुल रही। बिजली न होने से पानी की आपूर्ति भी बाधित रही।
विज्ञापन

गुरुवार की रात को तेज आंधी के साथ दो घंटे लगभग तेज बारिश हुई। इससे भीषण गर्मी से राहत मिल गई। तापमान में भी गिरावट देखी गई, जबकि आंधी के कारण शहर सहित आसपास के गांवों में बिजली के खंभे, पेड़ व विद्युत तारें टूट गईं। बनकट पावर हाउस में भी उपकरण खराब हो गए। जिसका नतीजा यह रहा कि शहर के कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात को शहर मेें सात घंटे तक बिजली की आपूर्ति रात 8 बजे के बाद बंद रही।
विज्ञापन

शहर के कुलदीप गुप्ता, महेश गुप्ता ने बताया कि पुरानी बाजार में रात भर बिजली नहीं आयी। दिन में भी कई बार बिजली आने जाने का सिलसिला जारी रहा। बिजली कर्मी देररात तक बिजली क ी व्यवस्था सुधारने में लगे रहे। जिसके बाद शहर में बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकी। तरौंहा के रमेश द्विवेदी ने बताया कि 15 घंटे बिजली गुल रही। शिकायत के बाद भी कोई बनाने नहीं आया। वहीं जिला मुख्यालय सटे गांव सोनेपुर, कोलगदहिया, बालापुर माफी, संग्रामपुर, खोही, सेमरिया चरणदासी सहित अन्य गांवों में भी बिजली की आपूर्ति बंद रही। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक सिंह ने बताया कि आंधी आने से कुछ स्थानों पर बिजली के खंभे व तार टूट गए हैं। जिनको सही कर बिजली की आपूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed