{"_id":"668994c6b77354733c0a1894","slug":"electricity-departments-je-beaten-up-admitted-to-hospital-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-108096-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बिजली विभाग के जेई को पीटा, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बिजली विभाग के जेई को पीटा, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। कस्बे के मुख्य बाजार के चौराहे के पास शनिवार को शाम को बिजली विभाग के जेई मोहित नवलानी का बिजली चेकिंग के दौरान स्थानीय व्यापारी से विवाद हो गया। विवाद इस कदर आगे बढ़ा कि आक्रोशित व्यापारी ने जेई को मारपीट कर घायल कर दिया। स्थानीय निवासियों ने बीच बचाव कर विवाद खत्म कराया। जेई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
बिजली विभाग के जेई मोहित नवलानी ने बताया कि शनिवार की शाम को वह मऊ कस्बा के मुख्य बाजार स्थित एक व्यापारी की दुकान में बिजली की चेकिंग करने गये थे। बिजली चोरी की जानकारी पर लाइन दिखाने को कहा तो व्यापारी आक्रोशित हो गया और लोहे की सरिया से उस पर हमला कर दिया। इससे उसके सिर व हाथ पर चोट आई है। यह देखकर कुछ स्थानीय लोगों ने उसे बचाया।
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची तो आरोपी हमलावर मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष मऊ विनोद कुमार राय ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जेई को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर कुछ स्थानीय व्यापारियों ने जेई पर बिजली चोरी के झूठे आरोप व्यापारी पर लगाए जा रहे थे। उसके रोकने के बाद भी जेई दुकान के अंदर जाने का प्रयास कर रहा था इसी बीच हाथापाई हुई है।