फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   electricity crises

Chitrakoot News: सात घंटे से अधिक बिजली की आपूर्ति रही बंद

Fri, 13 Sep 2024 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
electricity crises
मानिकपुर (चित्रकूट)। मानिकपुर ग्रामीण क्षेत्र में फीडर में लगे उपकरण में खराबी आने से सैकड़ों गांवों की बिजली की आपूर्ति दस घंटे बंद रही। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 36 हजार कनेक्शन धारकों का आक्रोश है कि बिल पूरा देते हैं, लेकिन बिजली महज दस से 12 घंटे मिलती है।
विज्ञापन

मानिकपुर क्षेत्र में लगे फीडर में लगे उपकरण में लगभग एक बजे खराबी आ जाने से मानिकपुर, बहिलपुरवा व मारकुंडी गांव के सैकड़ों गांव में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। बिजली की आपूर्ति बंद होने से रातों की नींद हराम हो गई। वही मानिकपुर उपकेंद्र में लगी मशीन की इनकमिंग फूूंक जाने से मानिकपुर कस्बा की भी बिजली की आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

मानिकपुर क्षेत्र के शेखापुर गांव के रामलखन सिंह ने बताया कि बुधवार की रात को बिजली की आपूर्ति अचानक बंद हो गई। इससे रातों की नींद हराम हो गई। लखनपुर गांव के सोहन लाल ने बताया कि बरसात के मौसम में फाल्ट की समस्या बनी रहती है। इससे आए दिन बिजली की आपूर्ति बंद रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलाबगदरी गांव के मोहन द्विवेदी ने बताया कि गांव में बिजली के टांसफार्मर कम क्षमता के लगाए गए हैं। जब कभी लोड अधिक हुआ तो ट्रांसफार्मर फुंक जाता है। बिजली कर्मचारियों को इसकी जब जानकारी दी जाती है तो वह गांव मेंं नहीं आते। तीन दिन से महज 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल रही है।
मानिकपुर क्षेत्र के अवर अभियंता प्रदीप गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की तार में फाल्ट होने से समस्या बनी रहती है। मानिकपुर कस्बे के उप केंद्र के उपकरण में खराबी आ गई थी। उसको सही कर बिजली की आपूर्ति चालू कराने का प्रयास जारी है।

इनसेट
बिजली आपूर्ति से प्रभावित गांव
बहिलपुरवा, बराक्षी, बासवनपुर,लखनपुर, छेरियाखुर्द, रामपुर तरौंहा, रानीकल्यणगण, रानीपुर, अमर्चर नेउरा, अग्रहुणा, बगरेही, शेखापुर, चुल्ही,ददरीमाफी, देशाह, मारकुंडी, जोरामाफी, हेलाबगरी जिल्हा, कैलहा, कर्का पहाडिय़ा, करौंहा, खिचरी, कोटा कैंदला, कुबरी, कुसमी, मानिकपुर रूलर, निही, पाहकंचरी, पैकौरामापी, पटा, सरहट, उमरी आदि गांव में बिजली की आपूर्ति तीन दिन से दस से 12 घंटे तक प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed