फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   election,village,SDM,DM,block

पहले ही दिन से पर्चा खरीदने के लिए लगी रही लंबी लाइने

Sat, 27 Mar 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
election,village,SDM,DM,block
चित्रकूट। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 19 अप्रैल को होगा। उधर, पहले दिन शनिवार को पर्चा खरीदने वालों की लंबी लाइन ब्लाक परिसरों में लगी रही।
विज्ञापन

जिले में दूसरे चरण यानी 19 अप्रैल को चुनाव होगा। इसमें जिला पंचायत के लिए 17 सीटों, प्रधान पद के लिए 331, बीडीसी के लिए 431, व पंचायत सदस्य के लिए 4177 सीटों पर चुनाव होगा। पहले दिन पर्चा की बिक्री के लिए ब्लाकों में लाइनें लगी रही। जिसमें जिले के सदर ब्लाक, पहाड़ी, रामनगर, मऊ, व मानिकपुर में हुई। जिसमें सदर ब्लाक में प्रधान पद के लिए 104, क्षेत्र पंचायत पद के लिए 26, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 27 पर्चे खरीदे गए। पहाड़ी ब्लाक में प्रधान पद के लिए 48, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 4 पर्चा खरीदे गए। मानिकपुर विकास खंड में प्रधान के लिए 100, क्षेत्र पंचायत के सदस्य के लिए 15 व ग्राम पंचायत के सदस्य के लिए 6 पर्चे बिके, मऊ में प्रधान पद के लिए 33 व क्षेत्र पंचायत के सदस्य के लिए 16 पर्चे खरीदे गये। वही रामनगर में ब्लाक में केवल प्रधान के लिए 35 पर्च बिके।वही कलक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय से ं जिला पंचायत के सदस्य पद के लिए 21 पर्चे खरीदे गये।
---
पांचों ब्लाक के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त
चित्रकूट। चुनाव के लिए पांचों ब्लाक के लिए निर्वाचन अधिकारी बनाए गए है। इसमें सदर विकास खंड से अधिशासी अभियंता लोनिवि अस्थायी प्रखांड प्रकाश सिद्धार्थ, पहाड़ी सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता आशुतोष कुमार, रामनगर में ब्लाक में लघु सिंचाई के राजेश कुमार गुप्ता व मऊ ब्लाक में लोनिवि के निर्माण खंड के अधिशाषी अभियंता अरविंद कुमार व मानिकपुर ब्लाक में जल निगम के अधिशाषी अभियंता सुदीप सिंह की देखरेख में पर्चे बिके।
विज्ञापन

------
नियमों का उल्लंघन
चुनाव लड़ने के संभावित प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदते समय कोरोना काल के नियमों का उल्लंघन करते रहे। कई बार अधिकारियों ने समझाने की कोशिश भी किया तो भी नहीं माने। सदर विकास खंड के अधिकारी राजेश नायक ने पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वोटर लिस्ट नहीं मिली
पंचायत चुनाव के लिए नई बनी वोटर लिस्ट न मिलने से संभावित प्रत्याशी परेशान है। कई बार निर्वाचन कार्यालय का चक्कर लगाने के साथ ही अधिकारियों का भी चक्कर लगा रहे है। प्रधान पद के प्रत्याशी राजू, सुनील ने बताया कि कई बार वोटर लिस्ट लेने गये इसके बाद भी नहीं मिली।

----
बैंक बंद होने से नहीं जमा कर पा रहे चालान
चुनाव लड़ने के लिए पर्चा तो संभावित उम्मीदवारों ने खरीद पर बैंक बंद होने से चालन नहीं जमा कर पा रहे है। बताया जा रहा है कि बैंक अभी चार दिन बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed