{"_id":"6065c8658ebc3ee64d5de6c6","slug":"election-rupees-information-dpro-block-chitrakutt-news-knp620864132","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो ड्यूज के लिए रिश्वत मांगने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो ड्यूज के लिए रिश्वत मांगने पर हंगामा
विज्ञापन
फोटो-16- सदर ब्लाक परिसर में नो डयूज के नाम पर पंचायत चुनाव लडने वाले दावेदारों से रुपये लिए जाने को
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। सदर ब्लाक में आदेय प्रमाण पत्र (नो ड्यूज) बनाने के नाम पर रुपये लेने को लेकर पंचायत चुनाव के संभावित प्रत्याशियों व किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि आदेय प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर मनमानी धनराशि वसूली जाती है। आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार किया जाए। उधर, रुपये लेने के कई वीडियो वायरल होने के बाद से हर ब्लाक में खलबली मची है। वीडियो वायरल होने के कुछ देर बाद ब्लाक परिसर में सूचना चस्पा कर दी गई कि कोई धनराशि नहीं ली जाएगी। तब जाकर हंगामा शांत हुआ।
सदर ब्लाक परिसर में बड़ी संख्या में प्रधान पद व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के संभावित उम्मीदवार आदेय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए गुरुवार को पहुंचे। कार्यालय में ही एक संविदा कर्मचारी दो- दो सौ रुपये ले रहा था। वही कई प्रधान पद के उम्मीदवार रामनरेश, सुरेश सिंह, कल्लू , महेश लाल, राजू तिवारी सहित किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह आदि ने आरोप लगाया कि आदेय प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। इसको लेकर ब्लाक के कर्मचारी से विवाद हो गया और काम भी बंद हो गया। कुछ देर बाद पुलिस कर्मी पहुंच गए। विरोध कर रहे संभावित प्रत्याशियों व किसान यूनियन को समझाने का प्रयास किया। पर मामला शांत नहीं हुआ। मौके पर खंड विकास अधिकारी राजेश नायक पहुंच गये। उन्होंने ली गई धनराशि को वापस करवाया। तब जाकर मामला शांत हुआ। कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। डीपीआरओ संजय पांडेय का कहना है कि सभी ब्लाक कार्यालय के लिए आदेश जारी किया गया है कि नो ड्यूज बनाने के लिए किसी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
मऊ ब्लाक परिसर में भी जताया विरोध
मऊ। ब्लाक परिसर में भी आदेय प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर ली जा रही धनराशि का प्रत्याशियों ने विरोध किया। प्रधान पद की संभावित प्रत्याशी गोइया निवासी जानकीदेवी, डोडिया की रानूदेवी, तुरगवा के रामसूरत द्विवेदी ने आदेय प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर की जा रही वसूली का विरोध जताया। वही मानिकपुर, पहाड़ी, रामनगर विकास खंड में भी धनराशि लेने पर विरोध जताया गया है। संबंधित ब्लाक के बीडीओ ने सभी कर्मचारियों से निष्पक्षता से काम करने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)