फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   election,DM,block,BDC,nominated

जिला पंचायत के 16 नामांकन निरस्त

Sat, 10 Apr 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
election,DM,block,BDC,nominated
चित्रकूट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिला पंचायत सदस्य के लिए 16 नामांकन रद हो गए है। कुछ प्रत्याशियों ने दो-दो सेट नामांकन पत्र दाखिल किए थे। अब जिला पंचायत सदस्य पद के 17 वार्डों पर 345 ही नामांकन है। जबकि प्रधान व क्षेत्र पंचायत व सदस्य पद के लिए अलग-अलग ब्लाकों में भी नामांकन रद हुए है। रविवार को नाम वापसी के बाद हर पद के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची सामने आएगी। साथ ही शाम को चुनाव चिह्न का आवंटन भी शुरू होगा।
विज्ञापन

आरओ/एडीएम सुनंदु सुधाकरन ने बताया कि अब जिला पंचायत सदस्य के 17 पद पर कुल 345 ही नामांकन है। इसी तरह से रामनगर ब्लाक में प्रधान पद पर 526 नामांकन हुए। जिसमें एक नामांकन रद किया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य में 307 नामंकन में 10 नामंकन रद हुए। ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 473 में 20 नामांकन रद हुए। मऊ विकास खंड में प्रधान पद पर 719 में एक पत्र निरस्त किया गया। बीडीसी की 318 नामांकन हुए, जिसमें तीन निरस्त हुए। सदर ब्लाक में प्रधान पद पर 840 नामांकन हुए है, जिसमे दो निरस्त हुए। बीडीसी के 213 नामांकन में दो रद हुए हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 221 नामांकन में 27 रद हुए। पहाड़ी ब्लाक में प्रधान पद पर 992 नामांकन में 4 निरस्त, बीडीसी में 430 नामांकन में एक पत्र निरस्त हुआ है। उधर, मानिकपुर ब्लाक के आरओ सुदीप सिंह बिसेन ने बताया कि अंतिम जांच के बाद 16 प्रधान, 3 बीडीसी व 22 ग्राम पंचायत सदस्य पद के आवेदन निरस्त किए गए हैं। इस प्रकार अब प्रधान पद पर 715, बीडीसी के लिए 424 और ग्राम पंचायत सदस्य पद में 668 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed