{"_id":"6060a36d8ebc3e8d2a11546d","slug":"election-chitrakutt-news-knp620420543","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग भी पीछे नहीं: पंचायत चुनाव लडने को खरीद रहे पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग भी पीछे नहीं: पंचायत चुनाव लडने को खरीद रहे पर्चा
विज्ञापन
चित्रकूट। पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद नामांकन पत्र खरीदने के लिए दूसरे दिन भी ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य ब्लाक परिसरों में भीड़ लगी रही। इस दौरान दिव्यांगों व महिलाओं ने चुनाव लड़ने के लिए पर्चा खरीदा। आज सोमवार को होली का अवकाश रहेगा।
रविवार को अवकाश के बावजूद सभी ब्लाक में काउंटर खुलने से कुल 400 से अधिक पर्चे बिके। जिले में 19 अप्रैल को पंचायत चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। 7 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। रविवार को भी कार्यालय खुले रहे। जिसमेें दिव्यांग भी पर्चा खरीदने के लिए पहुंचे। शिवरामपुर क्षेत्र के रैपुरवा गांव निवासी तिलक सिंह दोनों पैर से दिव्यांग हैं और 12 किमी ट्राईसाइकिल चलाकर सदर ब्लाक परिसर पहुंचे।
बताया कि प्रधान पद के उम्मीदवार के लिए पर्चा खरीदने के लिए आया है। वही ब्लाक परिसर लगाई सूचना को देखते रहे। दूसरे दिन रामनगर ब्लाक में प्रधान पद के लिए 58, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 16, मानिकपुर ब्लाक में प्रधान पद के लिए 141, क्षेत्र पंचायत के लिए 31 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 31 पर्चे बिके। पहाड़ी विकास खंड में प्रधान पद के लिए 129 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 37 पर्चे बिके। इसी तरह से मानिकपुर, मऊ ब्लाक में भी पर्चों की बिक्री हुई।