फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   election,CDO,DM,good,collage

30 कर्मचारी प्रशिक्षण में गैरहाजिर, एफआईआर

Sat, 10 Apr 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
election,CDO,DM,good,collage
फोटो-5- मतदान की डयूटी में लगे कर्मचारियों के प्रशिक्षण की जानकारी लेते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। पंचायत चुनाव को लेकर चित्रकूट इंटर कॉलेज में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। प्रथम पाली में 17 कार्मिक व द्वितीय पाली में 13 कार्मिक अनुपस्थित रहे। सभी के खिलाफ डीएम ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल, निष्पक्ष संपन्न कराने में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। जितनी सूक्ष्मता, तन्मयता एवं मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, उतने ही अच्छे ढंग से अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए निर्वाचन कार्य को सकुशल ढंग से संपन्न करा सकेंगे। मतदान के दिन कोई समस्या न आए। इसलिए अच्छे ढंग से प्रशिक्षण को प्राप्त करें। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी व मास्टर ट्रेनर्स मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed