फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Elderly women were upset as they were not getting receipts for submitting forms.

Chitrakoot News: फॉर्म जमा करने की नहीं मिल रही रसीद, बुजुर्ग महिलाएं दिखीं परेशान

Wed, 03 Dec 2025 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 03 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Elderly women were upset as they were not getting receipts for submitting forms.
28 सीकेटीपी-13- परिचय- मतदाता सूची में नाम व बीएलओ से फार्म न मिलने की ​शिकायत करने पहुंची महिल
चित्रकूट। एसआईआर अभियान में फॉर्म भरवाने का तेजी से काम चल रहा है लेकिन मतदाताओं की दुश्वारियां कम नहीं हो रही है। बहुतायत की संख्या में बुजुर्ग महिलाएं फॉर्म न भरने से तहसीलों के चक्कर लगा रही हैं। बीएलओ से मालूमात करने पर बताया जा रहा है कि आपका फॉर्म भरा जा चुका है। जबकि हकीकत है कि बीएलओ उन्हें भरकर जमा किए गए फॉर्म की पावती रसीद भी नहीं दे रहे हैं। इससे वो परेशान हैं।
विज्ञापन

शहर के शंकर गंज वार्ड नं.नौ की रहने वाली वृद्ध महिला प्रेमा देवी पत्नी हीरालाल ने बताया कि उसको एसआईआर फार्म मिला ही नहीं। जब उसने वार्ड के बीएलओ से संपर्क किया तो बताया गया कि तुम्हारे घर में ताला लगा था। चिंता नहीं करो तुम्हारा एसआईआर पत्रक भर गया है। बीएलओ से पावती रसीद मांगी तो उसे दी नहीं गई। बताया कि उसका घर वार्ड शंकरगंज के सभासद के पास में ही बना है।
विज्ञापन

पुरानी बाजार की कच्ची छावनी की सुमनिया देवी पत्नी कल्लू ने बताया कि उससे आज तक बीएलओ नहीं मिला। एसआईआर का फार्म भी नहीं मिला। निर्वाचन कार्यालय में जाने पर कहा जाता है कि अपने बीएलओ से मिलें। जबकि उसको बीएलओ का नाम तक पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------
इनसेट
शिकायतों का समाधान कराया जा रहा
चित्रकूट। एसडीएम पूजा साहू ने बताया कि एसआईआर में कोई भी शिकायत समाधान कराया जा रहा है। जिसका नाम या फॉर्म न मिल रहा हो तो बीएलओ से संपर्क करें।इसके अलावा उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराएं, ताकि समय से उसका समाधान कराया जा सके।

----------------------------------------------------------
इनसेट
98 बूथो में शतप्रतिशत कार्य पूर्ण
मऊ। विधानसभा 237 में मतदाता गणना पत्रों की ऑनलाइन फीडिंग का कार्य तेजी से चल हा है।अब तक कुल 89.48 प्रतिशत गणना पत्रों की ऑनलाइन फीडिंग पूरी हो चुकी है। कुल 98 बूथों में शत प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
तहसील सभागार मऊ में एसडीएम राम ऋषि रमन व बीएसए बीके शर्मा ने सभी बीएलओ के साथ बैठक की। उन्होंने गणना पत्रकों को शतप्रतिशत कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर बीईओ हरिओम गुप्ता, तहसीलदार मऊ राम सुधार, नायब तहसीलदार पारूल सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed