फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Elderly woman dies after falling from bike that bounced over a speed breaker.

Chitrakoot News: ब्रेकर पर उछली बाइक, गिरकर वृद्धा की मौत

Sat, 03 Oct 2026 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 03 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after falling from bike that bounced over a speed breaker.
चित्रकूट। सरधुआ थाना क्षेत्र के सुरसेन मोड़ के पास शनिवार देर शाम बाइक पर पीछे बैठी बुजुर्ग महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के जोरवारपुर गांव निवासी राजा तिवारी (24) ने बताया कि वह शनिवार को बाइक से पहाड़ी थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी अपनी मौसी सरोज उपाध्याय (60) को लेकर चिल्लीमल सरधुआ गांव में रिश्तेदार के यहां निमंत्रण पर जा रहा था। सुरसेन मोड़ के पास ब्रेकर पर बाइक उछल गई, जिससे पीछे बैठीं मौसी छिटककर सड़क पर गिर गईं और लहूलुहान हो गईं।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सीएचसी ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed