{"_id":"6ac143639a689a95a40b2fa7","slug":"eight-mud-houses-collapsed-families-left-out-in-the-open-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-137152-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: आठ कच्चे घर गिरे, परिवार खुले में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: आठ कच्चे घर गिरे, परिवार खुले में
Sat, 03 Oct 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। तहसील क्षेत्र के बरियारी कला गांव में बारिश के बाद नमी के कारण दो दिन के अंदर आठ कच्चे घर गिर गए हैं। प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
बारिश बंद हुए पांच दिन बीत चुके हैं अब जगह-जगह घरगिरी शुरू है। शुक्रवार-शनिवार को सियाराम, झल्लू, कौशिल्या, तुले, बच्चा लाल और फुर्ती लाल के कच्चे घर गिर गए। इनमें कई परिवार बेहद गरीब और विधवाएं हैं, जिनके पास दोबारा घर बनवाने की क्षमता नहीं है।
मलबे में अनाज और गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने जल्द सर्वे कराकर आवास योजना और मुआवजे की मांग की है। उपजिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने बताया कि जानकारी मिली है। लेखपाल की रिपोर्ट के बाद प्रभावितों को मुआवजा दिया जाएगा।