फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   education

दो शिक्षक निलंबित , 54 का कटा वेतन

Sun, 06 Nov 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
education
चित्रकूट। परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले 54 शिक्षकों और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है। कंपोजिट विद्यालय रानीपुर कल्याणगढ़ मानिकपुर के प्रभारी प्रधानाचार्य और सहायक अध्यापक मनोज कुमार सिंह को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

बीएसए लव प्रकाश यादव ने बताया कि 21 अक्तूबर से तीन नवंबर के बीच जिले के स्कूलों का प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से निरीक्षण कराया गया। गैरहाजिर मिले शिक्षकों का तत्काल प्रभाव से वेतन काट लिया गया है। कर्वी ब्लाक के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र सिंह, सहायक अध्यापक निरंजन कुमार, चंद्रभूषण सिंह, अनूप कुमार, आनंद कुमार यादव, समीना खान, शेफाली केशरवानी, वैशाली शुक्ला, मिथलेश मौर्य, आरती गौतम, शोभा, चेतना देवी, शिक्षामित्र सुनीता देवी,विद्या देवी, बबीता देवी, चंद्रेश कुमार मिश्रा, गीता देवी, माया देवी, चंद्रपाल, कमल कुमारी, सत्य स्वरूप शुक्ला, रूपा देवी, संतोष कुमार, ममता देवी, अरुणा पुरोहित, रामनाथ और अनुदेशक शशि देवी, निधि त्रिपाठी, कमलेश कुमार, अंजली गुप्ता, श्रुति कीर्ति सोनी, मनीषा देवी, अंकित कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

मानिकपुर ब्लाक के शिक्षामित्र राजू प्रसाद, ज्ञान सिंह, ललित किशोर पटेल का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है। पहाड़ी में प्रधानाध्यापक सालिगराम विश्वकर्मा के साथ सहायक अध्यापक पंकज कुमार गुप्ता, संजीव कुमार, विनोद कुमार जायसवाल, आदित्य कुमार, सईद अहमद सौरभ कुमार गुप्ता सृष्टि सिंह और शिक्षामित्र सरस्वती देवी दिनकर, श्रवण कुमार और बबीता सिंह भी कार्रवाई की जद में आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि रामनगर में सहायक अध्यापक ज्ञानेंद्र सिंह, अनिल कुमार सिंह और शिक्षामित्र लवलेश तथा रामकेशर प्रसाद व अनुदेशक कृष्णमुरारी सिंह का एक दिन का वेतन काटा गया है। इसी प्रकार नगर क्षेत्र में प्रधानाध्यापक रमाकांत के खिलाफ वेतन काटने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि कंपोजिट विद्यालय रानीपुर कल्याणगढ़ मानिकपुर के प्रभारी प्रधानाचार्य शैलेश कुमार सोनी और सहायक अध्यापक मनोज कुमार सिंह को कंपोजिट ग्रांट में अनियमितता के आरोप में निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed