{"_id":"5b27f2484f1c1b64068b6e5d","slug":"eath-of-pilgrim-from-loon","type":"story","status":"publish","title_hn":"लू लगने से तीर्थ यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लू लगने से तीर्थ यात्री की मौत
लू लगने से तीर्थ यात्री की मौत
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
खोही। धर्मनगरी के जानकीकुंड फलाहारी आश्रम के पास सोमवार को तीर्थयात्री का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के बैग से मिली डायरी व मोबाइल के आधार पर शिनाख्त कर बताया कि वह गुना पन्ना मप्र का निवासी था। संभावना है कि लू लगने से उसकी मौत हुई है। उसके परिजनों को सूचना भेजी गई है।
नयागांव थाना क्षेत्र के जानकीकुंड मार्ग पर स्थित फलाहारी आश्रम से मंदाकिनी नदी की ओर जाने वाली सीढ़ी पर पन्ना जिले के गुना मढ़ा निवासी अवध प्रसाद द्विवेदी (55) का शव मिला। स्थानीय लोगाें की सूचना पर थाना प्रभारी सुधांशू तिवारी मौके पर पहुंचे। उसकी तलाशी ली गई तो एक बैग मिला। जिसमें डायरी व मोबाइल मिले। मोबाइल व डायरी के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई। थाना प्रभारी समेत स्थानीय लोगों ने संभावना जताई है कि तीर्थयात्री की लू लगने से मौत हुई है।
----------------------------------------