{"_id":"5fc67e558ebc3ea360758fcc","slug":"early-morning-in-chitrakoot-voting-was-cold-after-noon-chitrakutt-news-knp5974341153","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में सुबह तेज, दोपहर बाद ठंडा रहा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में सुबह तेज, दोपहर बाद ठंडा रहा मतदान
विज्ञापन
फोटो-3- प्रयागराज झांसी खंड स्नातक विधान परिषद के चुनाव के दौरान चित्रकूट में मतदान करते सपा जिला?
- फोटो : CHITRAKUTT
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। प्रयागराज-झांसी खंड स्नातक विधान परिषद के लिए मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया। जिले में कुल 43.44 प्रतिशत ही मतदान हुआ। सात मतदान केंद्र व दस बूथों में सुबह मतदाताओं की भीड़ रही। इसके बाद दोपहर में सन्नाटा छा गया। प्रत्याशियों के बस्ते बूथों के आसपास लगे रहे। बूूथों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी डटे रहे। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने कई बूथों का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर कुछ बूथों में वोटर लिस्ट में नाम न होने पर मतदाताओं ने शिकायत किया। कुल 6 हजार 56 में 2631 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिले में सात मतदान केंद्रों पर कुल 10 बूथ बनाए गए थे। जिसमें शहर में चित्रकूट इंटर कालेज, सदर विकास खंड, मानिकपुर विकास खंड, मऊ विकास खंड, रामनगर विकास खंड, पहाड़ी विकास खंड सहित राजापुर नगर पंचायत मेें बनाए गए बूथों में वोट सुबह 8 बजे से डाले गए। जिसमें कई बूथों में सुबह 10 बजे के बाद लाइन लगाकर वोट डालने के लिए मतदाता पहुुंचे। जिसमेें महिलाएं भी शामिल रही। बूथों में जोन अधिकारी सहित सेक्टर अधिकारी जाकर निरीक्षण किया।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के जवान लगे रहे। पहाड़ी के मतदान केंद्र में कुल 785 मतदाताओं में 345 ने मतदान किया। जिसमें महज 38 महिला मतदाता शामिल हैं। यहां कुल 43.09 प्रतिशत मतदान हुआ। वैसे पूरे जिले में भी इस चुनाव में महिला मतदाताओं ने कोई खास दिलचस्पी नही दिखाई है। कुल मतदान में 2199 पुरुषों ने मतदान किया जबकि महज 432 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। डीएम, एसपी के अलावा एडीएम जीपी सिंह, सदर एसडीएम रामप्रकाश, मऊ एसडीएम नवदीप शुक्ला, राजापुर एसडीएम राहुल विश्वकर्मा, मानिकपुर एसडीएम संगमलाल, सदर तहसीलदार संजय अग्रहरि ने निरंतर मतदान का निरीक्षण किया। चुनाव कंट्रोल रूम प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, कर्मचारी राजकुमार, अरूण गुप्ता लगातार चुनाव संबंधी जानकारी देते रहे। कंट्रोल रूम प्रभारी ने बताया कि सभी मतपेटियां देर शाम तक कलक्ट्रेट परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में जमा करा दी गई हैं।
विज्ञापन
वोटर लिस्ट में नाम न होने पर लौटे
चित्रकूट। वोट डालने के लिए पहुंचे कुछ मतदाताओं के वोटर लिस्ट में नाम न होने पर निराश होकर घर लौट गए। जबकि अधिकारी उन्हें समझाते रहे कि यदि इस बूथ में तुम्हारा नाम नहीं है तो दूसरे बूथ में होगा। सदर ब्लॉक में मुकेश कुमार तिवारी निवासी भौरी वोट डालने पहुंचे तो उनका वोटर लिस्ट में नाम नहीं था। उन्होंने वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि इस में नाम चढ़ा है। जिस पर उप जिलाधिकारी ने कहा कि जो तुम्हारे पास वोटर लिस्ट है वह पुरानी है। इसी तरह से कुछ अन्य बूथों में भी मतदाता वोटर लिस्ट में नाम न होने पर लौट गए।
मतदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण
चित्रकूट। कोरोना काल को देखते हुए सभी बूथों पर मतदाता दूरी बनाए रखे, इसके लिए गोला बनाए गए थे। इसी में मतदाता खडे़ रहे। वही स्वास्थ्य की जांच कराने व सैनिटाइज कराने के लिए स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहे।
मतदान केंद्रवार मतदाता
चित्रकूट। जिले के सात मतदान केंद्रों में मतदाताओं में चित्रकूट इंटर कालेज केंद्र में 1206, सदर विकास खंड में 1616, मानिकपुर विकास खंड में 708, पहाड़ी विकास खंड में785, मऊ विकास खंड में 1085, रामनगर में ब्लॉक में 501, नगर पंचायत राजापुर में 135 मतदाता है। इस तरह से कु ल 6 हजार 56 मतदाता हैं।
मतदान केंद्रों के पास लगाए बस्ते
चित्रकूट। मतदान केंद्रों के पास भाजपा, कांग्रेस ,सपा, सहित निर्दलीय प्रत्याशियों के बस्ते लगे रहे। जिसमें भाजपा के बस्ते में जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, जिला उपाध्यक्ष मुन्ना करविरया, पकंज अग्रवाल व प्रेमलाल बाल्मीकि आदि मौजूद रहे। वही कांग्रेस के बस्ते में जिलाध्यक्ष कुशल सिंह, अवधेश करवरिया आदि मौजूद रहे। सपा पार्टी ने दो बस्ते बनाए थे। जिसमें जिलाध्यक्ष अनुज यादव, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, जिला महासचिव फराज खान, जिला उपाध्यक्ष गुलाब खा आदि मौजूद रहे।
कुछ इस प्रकार रहा मतदान का प्रतिशत
सुबह 8 बजे से 10 बजे तक- 4.33 प्रतिशत
सुबह 10 बजे से 12 बजे तक- 13.36 प्रतिशत
दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक- 26.32 प्रतिशत
दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक- 39.40 प्रतिशत
शाम 4 बजे से शाम 5 बजे तक(अंतिम)- 43.44 प्रतिशत।

फोटो-5- प्रयागराज झांसी खंड स्नातक विधान परिषद के चुनाव के दौरान चित्रकूट में मतकेंद्रों का निरीक- फोटो : CHITRAKUTT