फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   E-rickshaw overturned after collision with Bolero, woman died, husband and son injured

Chitrakoot News: बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, महिला की मौत, पति व बेटा घायल

Wed, 29 Oct 2025 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturned after collision with Bolero, woman died, husband and son injured
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर मंदाकिनी पुल पर एक बोलेरो ने ई- रिक्शा में ठोकर मार दी। ई-रिक्शा के पलटने से बगल से निकलते समय बाइक सवार दंपती व बेटा उसमें दब गए। सिर में चोट लगने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि महिला का पति, बेटा व ई-रिक्शा चालक घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के चलते वहां पर करीब एक किमी तक लंबा जाम लग गया। पुलिस के अनुसार बाइक सवार हेल्मेट लगाए था।
विज्ञापन

डिलौरा के पड़रेही गांव निवासी सिपाही निषाद (47) अपने बेटा सीताराम (18) के साथ परिवहन कार्यालय के पास चाय समाेसा की दुकान चलाता है। शाम को उसकी पत्नी आरती देवी (40) कर्वी बाजार आई थी। शाम करीब छह बजे तीनों एक ही बाइक से घर जा रहे थे। मंदाकिनी पुल पर पहुंचते ही बगल से निकले ई रिक्शा में पीछे से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे ई रिक्शा उनके ऊपर गिर गया और तीनों लोग दब गए। राहगीरों ने किसी तरह ई रिक्शा हटाया, तब तक उसके पत्नी की मौत हो चुकी थी। उसके व बेटे को गंभीर चोट लगी थी।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से ई रिक्शा चालक सीतापुर निवासी प्रहलाद, उसको व बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच मंदाकिनी पुल के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुल के दोनों ओर एक-एक किमी तक वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed