फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   e-rickshaw aur bike ki bhidant me chalak ki maut

चित्रकूटः ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में चालक की मौत

Sun, 20 Sep 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
e-rickshaw aur bike ki bhidant me chalak ki maut
फोटो-6- ई रिक्शा चालक रामप्रसाद - फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKUTT
मऊ(चित्रकूट)। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मऊ थानाक्षेत्र के सुरौंधा गांव के पास अशोक चौराहे पर ई रिक्शा व बाइक में भिड़ंत हो गई। इससे ई रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक व ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से ई रिक्शा चालक को गंभीर हालत में प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। चालक नया ई रिक्शा खरीदकर घर जा रहा था।
विज्ञापन

ढढ़वार खोड़िहन पुरवा निवासी रामप्रसाद रैदास (31) पुत्र नत्थू प्रसाद रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नया ई रिक्शा खरीदकर मऊ कस्बे से अपने गांव आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अशोक चौराहे के पास पहुुंचा ही था, तभी सामने से आ रही एक बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई और ई रिक्शा पलट गया। इसमें चालक रामप्रसाद और बाइक सवार समय लाल (23) पुत्र भोंदू व सुरेश (28) निवासी ततवार घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से ई रिक्शा चालक रामप्रसाद को गंभीर हालत में प्रयागराज के लिए रेफर किया गया। रास्ते में शंकरगढ़ के पास उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से पत्नी कमल देवी व मां राजक ली का रो-रोकर बुरा हाल है।

रामप्रसाद के एक पुत्र व एक पुत्री है। भाई प्यारेलाल ने बताया कि वह पांच भाईयों में तीसरे नंबर का था। अभी बाइक चालक के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। परिवार के सदस्य मजदूरी कर घर चलाते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed