फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dumper caught fire from divider to save cattle in Chitrakoot

चित्रकूट में मवेशी को बचाने में डिवाइडर से टकराया डंपर लगी आग

Thu, 20 Feb 2020 09:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Dumper caught fire from divider to save cattle in Chitrakoot
फोटो- 6- नेशनल हाईवे भौंरी के पास आग लगने जला पड़ा डंपर - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/भौंरी। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह भौंरी गांव के पास मवेशी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित डंपर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। देखते ही देखते बैट्री की तार से शार्ट सर्किट होने पर आग लग गई। कुछ ही देर में डंपर धू-धू कर जलने लगा। इसके पूर्व चालक व खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व रैपुरा थाना पुलिस की टीम पहुंची और लगभग दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तबतक पूरा डंपर खाक हो चुका था। इस घटना के दौरान लगभग दो घंटे तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

भरतकूप निवासी शशिशेखर मिश्रा पुत्र रमाशंकर का डंपर बृहस्पतिवार की सुबह लगभग चार बजे भरतकूप से गिट्टी लेकर प्रयागराज की ओर जा रहा था। जैसे ही डंपर रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी गांव के पास पहुंचा तो अचानक सड़क पर मवेशी आ गए। डंपर चालक ने मवेशियों को बचाने का प्रयास किया तभी अनियंत्रित डंपर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। डंपर के टकराते ही चालक व खलासी कूदकर दूर पहुंच गये। कुछ ही देर बाद डंपर में आग लग गई और धू-धू कर डंपर जलने लगा। कुछ स्थानीय लोगाेें ने पुलिस व फायरबिग्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुरेश कुमार व फायरबिग्रेड की टीम ने आग को बुझाने का काम शुरू किया। लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक डंपर पूरी तरह जल चुका था।
विज्ञापन

इस घटना के दौरान हाईवे पर लगभग दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। दोहरामार्ग होने से जाम की स्थिति नहंी बनी लेकिन आसपास के लोग आग का नजारा देख दहशत में रहे। इसके बाद क्रेन मंगाकर जले डंपर को सड़क से किनारे किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि डंपर मालिक ने घटना की पूरी जानकारी थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टल गया बड़ा हादसा
चित्रकूट। यह घटना सुबह लगभग चार बजे की बताई गई है। दरअसल इस समय हाईवे पर नाममात्र के साधन रहते हैं और सभी आसपास की दुकानें बंद रहती हैं। जिससे इस हादसे में बड़ी अनहोनी टल गई। आग की लपटें देख व धड़ाम की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि वह नजारा बड़ा वीभत्स था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed