फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Due to the continuing crisis, fertilizers are being distributed in police security

संकट बरकरार होने से पुलिस सुरक्षा में बटवा रहे खाद

Fri, 26 Nov 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Due to the continuing crisis, fertilizers are being distributed in police security
फोटो-5- बरगढ़ में खाद के लिए लाइन लगाये खड़े किसान। संवाद- - फोटो : CHITRAKOOT
बरगढ़(चित्रकूट)। सहकारी समितियों पर डीएपी खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। गुरुवार को बरगढ़ कस्बे के सहकारी समितियों में किसानों की लंबी लाइनें लगी रही। किसानों की ज्यादा भीड़ देखकर पुलिस की मौजूदगी में खाद बांटी गई। यही हाल जिले के पहाड़ी इलाके में देखा गया।
विज्ञापन

डीएपी खाद समय से न मिलने से किसान परेशान हैं। सहकारी समितियों पर सुबह से ही लंबी लाइनें लग रही हैं। गुरुवार को बरगढ़ कस्बे में सहकारी समितियों पर खाद वितरण के समय किसानों की लंबी लाइन लगी।
विज्ञापन

इस पर पुलिस की मौजूदगी में खाद बांटी गई। किसान करुण शंकर, सुनील द्विवेदी, राजेश सिंह ने कहा कि डीएपी खाद समय से नहीं मिल रही है, जिससे गेहूं की फसल खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ल ने बताया कि जिले में इस समय रबी की फसलों की बुवाई तेजी से हो रही है। 24 नवंबर को इफको की रैक से 1046.4 मीट्रिक टन डीएपी जिले को मिली है। इसे 32 बिक्री केंद्रों पर भेजा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बाहरी जिले या राज्य के किसानों को खाद बेचने पर कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित मूल्य पर खाद की बिक्री हो, इसका भी ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की असुविधा होने पर किसान जिला कृषि अधिकारी के कंट्रोल रूम नंबर 6397837376, 7839882701 पर शिकायत कर सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed