{"_id":"69fce5cf28e11a4ad407fb07","slug":"due-to-storm-and-rain-electricity-remained-off-in-50-villages-for-the-third-day-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-130718-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: आंधी-बारिश से 50 गांवों में तीसरे दिन भी बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: आंधी-बारिश से 50 गांवों में तीसरे दिन भी बिजली गुल
Fri, 08 May 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 08 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट/पहाड़ी। मंगलवार शाम आई भीषण आंधी और तेज बारिश से 50 गांवों में तीसरे दिन भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इन गांवों में अभी भी अंधेरा है, जिससे लोगों के मोबाइल भी डिस्चार्ज हो गए हैं और वे संचार नेटवर्क से दूर हैं।
मंगलवार शाम की आंधी और बारिश ने जिले में भारी तबाही मचाई थी। इस दौरान 250 से अधिक बिजली के खंभे टूट गए, जिससे लगभग 100 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। वनकट गांव के पास एक पेड़ गिरने से 25 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया था। शहर और आसपास के गांवों की बिजली दूसरे दिन दोपहर 12 बजे तक बहाल कर दी गई थी।
बिजली विभाग के अनुसार, कर्वी, लोधवारा, भरतकूप, पहाड़ी, राजापुर सहित कई उपकेंद्रों में खंभे टूटे हैं। पहाड़ी क्षेत्र के 60 से अधिक गांवों में बिजली बाधित हुई थी, जिसमें से 30 गांवों में दोपहर तीन बजे तक आपूर्ति चालू कर दी गई। भरतकूप क्षेत्र के 20 में से 10 गांवों में बिजली बहाल हो चुकी है।
विज्ञापन
बहाली के प्रयास
सिलखोरी, रसिन, रौली कल्याणगढ़ और भैंसोंधा जैसे गांवों में अभी भी अंधेरा है। भौरी क्षेत्र के 15 में से सात गांवों में भी बिजली नहीं है। रामनगर और मानिकपुर क्षेत्रों में 20 में से 12 गांवों में आपूर्ति बहाल करने का दावा किया गया है। अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कुमार कश्यप ने बताया कि शहर के आसपास के गांवों की बिजली बहाल हो गई है, लेकिन कसहाई क्षेत्र में समस्या है। ग्रामीण क्षेत्र के अधिशासी अभियंता ध्रुव कुमार सिंह के अनुसार, फीडर बाय फीडर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास जारी है, लेकिन खराब मौसम बाधा बन रहा है।