फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Due to overnight rain in the district, life got disrupted

Chitrakoot News: जिले में रात भर बारिश होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया

Sat, 12 Jul 2025 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Due to overnight rain in the district, life got disrupted
चित्रकूट/मानिकपुर/शिवरामपुर/खोही। जिले में रात भर बारिश होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। नाले नालियां ऊफनाने से सड़कों व गलियों पानी भर गया। शहर के पिपरावल पुल के जल भराव होने से ग्रामीणों ने हाईवे पर प्रदर्शन कर विरोध किया।दो अलग-अलग क्षेत्रों के गांवों में घर की दीवार गिरने से दो की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार 100 एमएम बारिश एक दिन में हुई है। शिवरामपुर, खोही, भरतकूप, पहाड़ी के कई वार्ड के घरों में पानी भर गया।
विज्ञापन




जिले के मानिकपुर, राजापुर, मऊ, भरतकूप आदि क्षेत्रो गांवों की गलियों में पानी भर जाने से ग्रामीण परेशान रहे। रातभर बारिश होने से जिला मुख्यालय के पिपरावल पुल के पास बने नाले का पानी बस्ती में घुस गया। हालत यह रहे कि पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल के निवास में भी पानी भर गया। यहां के निवासी सुबह होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियो के समझाने के बाद ही जाम को खोला।शहर के लक्ष्मणपुरी मोहल्ले, कसहाई रोड बस्ती, सहित शंकर बाजार के खटकाना मोहल्ला की बस्ती में जलभराव होने से घरों के अंदर पानी भर गया। शहर के झांसी मिर्जापुर मार्ग में धनुष् चौराहे के पास पानी भर गया। एलआईसी तिराहे के पास सहित नई बाजार में पानी भर गया। इससे दुकानों के अंदर पानी भरने लगा। इससे यहां के निवासी परेशान रहे।भौरी गांव के आसपास के गांवों की हालत अधिक खराब रहे। मुडौहा गांव के प्राथमिक विद्यालय को जाने वाली पुलिया बह गई। भौरी गांव के पुरवा कूडीहार, मसानी, रमजुपूर, बनियन का डेरा आदि बस्ती में पानी भर जाने से ग्रामीण परेशान रहे। मानिकपुर क्षेत्र के सरैंया ग्रामपंचायत में चिल्लापुरवा, दोद, धौहापुरवा की बस्ती के पास पानी भर जाने से इनका आपस में संपर्क कट गया। बारिश होने के कारण मानिकपुर कस्बा सहित गलियों में जलभराव होने से यहां के निवासी परेशन रहे। यही हाल राजापुर, मऊ, शिवरामपुर, पहाड़ी कस्बों सहित कस्बों में देखने को मिला।
विज्ञापन



गुप्त गोदावरी तीर्थ स्थल बंद
खोही। धर्मनगरी के गुप्त गोदावरी पर्यटन स्थल की गुफा के अंदर पानी इतना अधिक भर गया कि गुफा के मेन गेट के बहार से निकलने लगा। इसको देखते हुए। इसको देखते हुए गुप्त गोदावरी तीर्थ स्थल को बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed